बॉलीवुड

कोरोना से जंग के बाद पहली बार घर से बाहर निकले Ranbir Kapoor, खास अंदाज में दी होली की बधाई (Photo)

रणबीर कपूर उनकी दोस्त आरती शेट्टी के घर बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान रणबीर कपूर ने मास्क पहन रखा था.

कोरोना से जंग के बाद पहली बार घर से बाहर निकले Ranbir Kapoor, खास अंदाज में दी होली की बधाई (Photo)
रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना संक्रमित हो गए थे. इस खबर ने उनके तमाम फैंस को हैरान कर दिया था. लेकिन अच्छी खबर है कि रणबीर अब कोरोना (Coronavirus) नेगेटिव हो गए हैं. कुछ दिन पहले परिवार के साथ उनकी फोटो सामने आई थी. जिसके बाद अब एक्टर को घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया. दरअसल होली के मौके पर तमाम सितारें अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते दिखाई दिए थे. ऐसे में जब रणबीर कपूर को भी पैपराजी ने स्पॉट किया तो अभिनता ने मोबाइल में हैप्पी होली का वालपेपर दिखाकर बधाई दी.

दरअसल रणबीर कपूर उनकी दोस्त आरती शेट्टी के घर बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान रणबीर कपूर ने मास्क पहन रखा था. आपको बता दे कि इससे पहले नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर सभी को जानकारी देते हुए बताया था कि रणबीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद अब अभिनेता मीडिया के सामने स्पॉट हुए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आने वाले समय में फिल्म ब्रहाम्स्त्र में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय अहम् भूमिका में दिखाई देंगी. इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).