बॉलीवुड

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt फिल्म ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल के लिए जाएंगे Budapest- Reports

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अयान मुखर्जी फिल्म की पूरी यूनिट के साथ बुडापेस्ट जाएंगे. जहां फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया जाएगा.

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt फिल्म ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल के लिए जाएंगे Budapest- Reports
रणबीर कपूर, आलिया-भट्ट, क्किनेनी नागार्जुन, अयान मुखर्जी (Photo Credits: Twitter)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार एक साथ नजर आने जा रहे हैं अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं. ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी वायरल हो रही है. दरअसल खबर है कि फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए फिल्म की पूरी यूनिट हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट जाएंगे. दरअसल रणबीर और आलिया के फिल्म की शूटिंग एक लंबे समय से चल रही है. ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते अभी तक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अयान मुखर्जी फिल्म की पूरी यूनिट के साथ बुडापेस्ट जाएंगे. जहां फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त महीने तक इंटरनेशनल फ्लाईट शुरू कर दी जाएगी. जिसके बाद पूरी टीम बुडापेस्ट के लिए रवाना हो जाएगी. हालांकि उससे पहले पूरे क्रू का वैक्सीनेशन भी किया जाएगा.

इस फिल्म में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आयेंगी. ये एक सुपरनेचुरल रोमांटिक फिल्म होने जा रही है. जो हमेशा की दर्शकों के दिल को छू लेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).