Rakul Preet Singh ने कोरोना वायरस को दी मात, एक्ट्रेस की कोविड-19 रिपोर्ट आई नेगेटिव
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है. एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कोविड-19 को सफलतापूर्वक मात दे दी है. इसी के साथ रकुल ने साल 2021 की नई शुरुआत करने की इच्छा भी जाहिर की है.
Rakul Preet Singh Tests Negative for COVID-19: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है. एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कोविड-19 को सफलतापूर्वक मात दे दी है. इसी के साथ रकुल ने साल 2021 की नई शुरुआत करने की इच्छा भी जाहिर की है.
रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कोरोना नेगेटिव होने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मैं कोविड-19 नेगेटिव आई हूं. मैं बिलकुल ठीक महसूस कर रही हूं. आप सभी की शुभकामनाओं और प्रेम के लिए धन्यवाद. साल 2021 की शुरुआत बेहतर सेहत और सकारात्मकता के साथ शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती. कृपया जिम्मेदार बनें, मास्क पहनें और सावधानी बरतें."

पिछले हफ्ते रकुल ने खुलासा किया था कि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं और घर पर क्वारंटाइन में हैं. उन्होंने मैसेज पोस्ट कर लिखा था, "मैं ठीक हूं और अब आराम करूंगी ताकि जल्द ही शूट पर लौट सकूं." इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग उनसे संपर्क में आए थे उन्हें अपनी टेस्टिंग करानी चाहिए.
रकुल हाल ही में मालदीव में वेकेशन मनाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की थी. यहां वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची थी. बात करें वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म 'अटैक और 'सरदार एंड ग्रैंडसन' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

