बॉलीवुड

रक्षा बंधन के मौके पर लता मंगेशकर और पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दूसरे को किया ऐसा ट्वीट, भाई-बहन के बीच का ये ट्वीट जीत लेगा दिल

हर बहन की तरह लता मंगेशकर ने अपने मुंहबोले भाई पीएम नरेंद्र मोदी को रक्षा बंधन की बधाई दी.

रक्षा बंधन के मौके पर लता मंगेशकर और पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दूसरे को किया ऐसा ट्वीट, भाई-बहन के बीच का ये ट्वीट जीत लेगा दिल
लता मंगेशकर और पीएम मोदी (Photo Credits: Instagram)

आज रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. ऐसे में लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Naredra Modi) ने भी एक दूसरे को राखी के मौके पर ऐसे ट्वीट किये हैं जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. दरअसल हर बहन की तरह लता मंगेशकर ने अपने मुंहबोले भाई पीएम नरेंद्र मोदी को रक्षा बंधन की बधाई दी. लता मंगेशकर ने पीएम मोदी संग तमाम फोटो शेयर करते हुए लिखा कि नमस्कार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई. आपके लिए मेरी ये राखी. इसके साथ ही लता मंगेशकर ने एक ऑडियो मैसेज शेयर किया है. जिसमें उन्होंने पीएम की और उनके काम की तारीफ़ की है.

तो वहीं पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए लिखा कि लता दीदी, रक्षा बंधन के इस शुभ अवसर पर आपका यह भावपूर्ण संदेश असीम प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है. करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छुएगा, नई-नई सफलताएं प्राप्त करेगा. आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है.

आपको बता दे कि इससे पहले पीएम मोदी ने रक्षा बंधन के मौके पर तमाम देशवासियों को इस खास त्योहार की बधाई दी थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).