बॉलीवुड

राजकुमार राव ने कहा- 'रूह-अफजा' में जाह्नवी कपूर के साथ काम करने के लिए उत्साहित

अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूह-अफजा' (Rooh-Afza) में जाह्न्वी कपूर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं...

राजकुमार राव ने कहा- 'रूह-अफजा' में जाह्नवी कपूर के साथ काम करने के लिए उत्साहित
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर (Photo Credit- IANS/Instagram)

मुंबई:  अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूह-अफजा' (Rooh-Afza) में जाह्न्वी कपूर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. यहां शनिवार को भामला फांउडेशन के एंटी-एयर पॉल्यूशन सॉन्ग 'हवा आने दे' की शूटिंग के मौके पर राजकुमार राव ने इस बारे में बात की.

राजकुमार के अभिनय की प्रशंसा जाह्न्वी कई बार कर चुकी हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस फिल्म में जाह्न्वी के साथ काम करने को लेकर वह उत्साहित हैं, राजकुमार ने कहा, "बिल्कुल.. मैं जाह्न्वी के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं. मेरे ख्याल से जाह्न्वी एक बहुत अच्छी लड़की हैं और इसके साथ ही वह एक शानदार अभिनेत्री और मेरी अच्छी दोस्त भी हैं."

 

View this post on Instagram

 

🕡🕟🕖🕙

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव ने फिल्म को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरे लिए पैसे नहीं, फिल्म की कहानी महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि, "इसलिए, मुझे लगता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमें बहुत मजा आने वाला है. फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद अलग है और जाह्न्वी के साथ काम करने का मुझे इंतजार है." एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' में भी राजकुमार नजर आएंगे. इसमें उनके साथ कंगना रनौत भी हैं. यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).