RIP Rajeev Kapoor: पंचतत्व में विलीन होने के लिए रवाना हुआ राजीव कपूर का पार्थिव शरीर, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आलिया भट्ट आए नजर (See Pics)
ANI ने ट्वीट करके मौके की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें रणबीर कपूर कंधा देते दिखाई दे रहे हैं. जबकि वहीं मौके पर शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं. तो वहीं नीतू कपूर के साथ खड़ी आलिया भट्ट उन्हें सहारा देते दिखाई दे रही हैं.
RIP Rajeev Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का आज हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. वो 58 साल के थे. 7 महीने के भीतर ये कपूर खानदान के दूसरे सदस्य का निधन हुआ है. उनके इस दुखद घड़ी में उनका साथ देने और उन्हें हौसला देने फिल्म इंडस्ट्री उनके करीबी आज उनके घर पहुंच रहे हैं. हालांकि अब उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को शमशान भूमि लेकर जाया जा रहा है. जिसकी तस्वीरें सामने आई है.
ANI ने ट्वीट करके मौके की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें रणबीर कपूर कंधा देते दिखाई दे रहे हैं. जबकि वहीं मौके पर शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं. तो वहीं नीतू कपूर के साथ खड़ी आलिया भट्ट उन्हें सहारा देते दिखाई दे रही हैं. आप भी देखिए ये तस्वीरें. यह भी पढ़े: RIP Rajeev Kapoor: राजीव कपूर के निधन के चलते शोक में डूबा कपूर खानदान, साथ देने पहुंचे रणबीर कपूर, तारा सुतारिया समेत ये सेलिब्रिटीज (See Pics)
Mortal remains of actor Rajeev Kapoor being taken for last rites in Mumbai pic.twitter.com/tYDlFCM6ca
— ANI (@ANI) February 9, 2021
इससे पहले करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, चंकी पांडे, रजा मुराद, संजय कपूर जैसे सेलेब्स भी इस दुख की घड़ी में परिवार के सपोर्ट में पहुंचे थे.
आपको बता दे कि राजीव को 'राम तेरी गंगा मैली (1985), एक जान हैं हम (1983) जैसे फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है. वो फिल्म 'प्रेम ग्रन्थ' के निर्देशक के भी रहे हैं जिसमें ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

