Raj Kundra पर आरोप लगाने वाली सागरिका शोना सुमन का दावा- मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां
सागरिका सोना सुमन वही मॉडल है जिन्होंने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा प्रोनोग्राफी रैकेट का हिस्सा है और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा (Raj Kundra) से जुड़े अब नए नए राज सामने आ रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन ने एक बार फिर राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल सागरिका वहीं एक्ट्रेस है जिन्होंने इस साल फरवरी में आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा ने उनसे न्यूड ऑडिशन की डिमांड की थी. अब जब राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है ऐसे में सागरिका एक बार फिर मीडिया के सामने आई है. उन्होंने कहा है कि इस समय में बेहद परेशान हूं क्योंकि मुझे तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कॉल आ रहे और धमकियां दी जा रही है.
सागरिका ने बताया कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी मिल रहे हैं सागरिका के मुताबिक लोग उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राज कुंद्रा ने क्या गलत किया है वह उन्हें धमकियां दे रहे हैं और उनपर उनका बिजनेस बंद कराने का आरोप लगा रहे हैं. ऐसे में वो काफी डरी हुई हैं. सागरिका इस मामले की शिकायत पुलिस में करने की तैयारी में हैं.
आपको बता दें कि सागरिका सोना सुमन वही मॉडल है जिन्होंने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा प्रोनोग्राफी रैकेट का हिस्सा है और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. सागरिका ने अपने बयान में कहा था कि मैं कई सालों से काम कर रही हूं लेकिन अगस्त 2020 में मुझे उमेश कामत का कॉल आया था. जिन्होंने मुझे एक वेब सीरीज का ऑफर दिया. जिसे राज कुंद्रा प्रोड्यूस करने वाले थे. सागरिका सागरिका के मुताबिक जब उनसे वीडियो कॉल पर ऑडिशन लिया गया था तो वहां उन्हें न्यूड ऑडिशन का ऑफर दिया गया था. उस दौरान कॉल पर तीन लोग थे जिसमें एक उमेश कामत था जबकि एक शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था. ऐसे में वह राज कुंद्रा हो सकते हैं. आपको बता दें कि अश्लील फिल्मों के मामले में राज कुंद्रा सहित 11 लोगों को मुंबई की क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

