बेटे प्रतीक की शादी में राज बब्बर ने जमकर लगाए ठुमके, 'बचना ए हसीनो' पर किया लाजवाब डांस

प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) और सान्या सागर (Sanya Sagar) शादी के बंधन में बंध गए हैं. लखनऊ (Lucknow) ने दोनों की शादी संपन्न हुई. शादी की तस्वीरों में प्रतीक और सान्या की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी.

राज बब्बर और प्रतीक बब्बर (Photo Credits: Instagram)

प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar)  और सान्या सागर (Sanya Sagar)  शादी के बंधन में बंध गए हैं. लखनऊ (Lucknow)  में दोनों की शादी संपन्न हुई. शादी की तस्वीरों में प्रतीक और सान्या की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी. अपने बेटे को सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधते हुए देखकर राज बब्बर (Raj Babbar) काफी खुश थे. उन्होंने अपने बेटे की शादी में जमकर ठुमके भी लगाएं. एक इंटरव्यू में प्रतीक की बहन जूही बब्बर ने कहा कि, "वो एक शानदार शादी थी. प्रतीक घर में सबसे छोटा है और सब उससे बेहद प्यार करते हैं. उसकी शादी हमारे लिए बहुत ही स्पेशल फीलिंग है. म्यूज़िक चलने के बाद हम सभी जमकर नाच रहे थे."

इसके आगे जूही ने कहा कि, "मेरे पिता के लिए भी वो दिन बेहद खास था. वैसे तो वो बहुत कम नाचते हैं लेकिन प्रतीक की शादी में वह जमकर थिरके. वो बहुत खुश थे." राज बब्बर ने फिल्म 'बचना ए हसीनो' के टाइटल ट्रैक पर जमकर डांस किया.

यह भी पढ़ें:-  हमेशा से राष्ट्रविरोधी किरदार निभाना चाहते थे प्रतीक बब्बर

प्रतीक बब्बर की बात करें तो उन्हें पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मुल्क' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और ऋषि कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी. यह फिल्म 3 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. प्रतीक ने 'एक दीवाना था', 'आरक्षण' जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Key Players To Watch Out: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें