बॉलीवुड

सनी लियोन ने ऑफिस हरासमेंट को लेकर दिया बयान, कहा- कार्यस्थल उत्पीड़न के बारे में उठाये आवाज

अभिनेत्री सनी लियोनी ने कहा कि वह समझती हैं कि कार्यस्थल पर उत्पीड़न बेहद मुश्किल होता है, लेकिन उसके बारे में चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे उजागर करना चाहिए. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. यह एक डरावनी कहानी के साथ अंतरंग होने के दौरान सहमति के महत्व पर प्रकाश डालती है. सनी ने सीरीज में पैरानॉर्मल एक्सपर्ट के तौर पर कैमियो किया है.

सनी लियोन ने ऑफिस हरासमेंट को लेकर दिया बयान, कहा- कार्यस्थल उत्पीड़न के बारे में उठाये आवाज
सनी लियोनी (Photo Credits: IANS)

अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) ने कहा कि वह समझती हैं कि कार्यस्थल पर उत्पीड़न बेहद मुश्किल होता है, लेकिन उसके बारे में चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे उजागर करना चाहिए. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया. सनी ने कहा, "कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विषय में बात करना मुश्किल है लेकिन आपको चुप नहीं रहना चाहिए. आप अपने लिए एक सहायक बॉस की तलाश करें."

वीडियो इस बात पर प्रकाश डालता है कि अगर किसी का शोषण करने के लिए पॉवरफुल पद का उपयोग किया जा रहा है, तो ऐसे में चुप नहीं रहकर व्यक्ति को चाहिए कि वह इस बारे में बात करे.

यह भी पढ़ें: बेबी डॉल सनी लियोनी अब हैलो जी कहकर चुरा लेंगी आपका दिल, नया आइटम सॉन्ग हुआ रिलीज

उनकी आगामी वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्‍स सीजन 2' (Ragini MMS Returns Season 2) के बाबत उन्होंने संदेश दिया है. यह एक डरावनी कहानी के साथ अंतरंग होने के दौरान सहमति के महत्व पर प्रकाश डालती है. सनी ने सीरीज में पैरानॉर्मल एक्सपर्ट के तौर पर कैमियो किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).