बॉलीवुड

Raid 2 Box Office Collection Day 5: 'रेड 2' ने सोमवार को भी दिखाया दम-खम, हिट घोषित हुई अजय देवगन की 'रेड 2'

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब इसे आधिकारिक रूप से हिट घोषित कर दिया गया है. सोमवार यानी पांचवे दिन भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और 7.47 करोड़ रुपये की कमाई की.

Raid 2 Box Office Collection Day 5: 'रेड 2' ने सोमवार को भी दिखाया दम-खम, हिट घोषित हुई अजय देवगन की 'रेड 2'

Raid 2 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब इसे आधिकारिक रूप से हिट घोषित कर दिया गया है. सोमवार यानी पांचवे दिन भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और 7.47 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 81.30 करोड़ रुपये हो चुकी है. गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 19.71 करोड़, शुक्रवार को 13.05 करोड़, शनिवार को 18.55 करोड़ और रविवार को 22.52 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. सोमवार को जहां आमतौर पर गिरावट देखने को मिलती है, वहीं 'रेड 2' ने उम्मीद से बेहतर परफॉर्मेंस दी है. Raid 2 Review: सत्ता, भ्रष्टाचार और सस्पेंस का घमासान, 'रेड 2' में रितेश देशमुख और अजय देवगन की काटे की टक्कर!

बॉक्स ऑफिस पर अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है. हाल ही में रिलीज हुई 'जाट', 'केसरी चैप्टर 2' और अब 'रेड 2' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. खास बात यह है कि इन तीनों ही फिल्मों में 90 के दशक के सुपरस्टार्स - सनी देओल, अक्षय कुमार और अजय देवगन नजर आ रहे हैं, जो आज भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने की ताकत रखते हैं.

'रेड 2' का कारोबार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

'रेड 2' के पहले हफ्ते का कलेक्शन 95 करोड़ रुपये के पार जाना लगभग तय माना जा रहा है. अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो यह जल्दी ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर आयकर अफसर अमय पटनायक के रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल जैसे शानदार कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. 1 मई को रिलीज हुई यह फिल्म कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).