बॉलीवुड

Radhye Shyam Pre-Teaser: प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' का प्री-टीजर Video हुआ रिलीज, वैलेंटाइन्स-डे पर करेंगे स्पेशल धमाका

प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' के निर्माताओं ने फिल्म का एक छोटा प्री टीजर जारी किया है. इसमें फिल्म से 'लवर बॉय' अंदाज में प्रभास की झलक पेश की गई है. टीजर की शुरुआत प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट 'बाहुबली' के लुक से होती है जिसे उनकी फिल्म 'साहो' तक दिखाया गया है,

Radhye Shyam Pre-Teaser: प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' का प्री-टीजर Video हुआ रिलीज, वैलेंटाइन्स-डे पर करेंगे स्पेशल धमाका
प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' का प्री-टीजर हुआ रिलीज (Photo Credits: Instagram)

Radhye Shyam Pre-Teaser: प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म 'राधे श्याम' के निर्माताओं ने फिल्म का एक छोटा प्री-टीजर जारी किया है. इसमें फिल्म से 'लवर बॉय' अंदाज में प्रभास की झलक पेश की गई है. टीजर की शुरुआत प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट 'बाहुबली' के लुक से होती है जिसे उनकी फिल्म 'साहो' तक दिखाया गया है, जिसके बाद उन्हें शाम को हल्की बर्फबारी के बीच चलते हुए दिखाया गया है. फिल्म का ये टीजर बेहद आकर्षक है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है.

फिल्म के निर्माताओं ने इसके टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस वैलेंटाइन्स डे आप देखेंगे केवल प्यार." स्टार के व्यक्तित्व के इर्द-गिर्द प्री-टीजर दिखाना, कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा में पहली बार देखा गया है. फिल्म की पहली घोषणा के बाद से, प्रशंसक प्रभास को फिल्म में खूबसूरत अदाकारा पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Radhe Shayam: प्रभास ने नए साल के मौके पर फैंस को खास अंदाज में दी बधाई, फिल्म राधे श्याम का पोस्टर किया रिलीज

लंबे समय के बाद प्रभास को रोमांटिक किरदार निभाते हुए देखना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होगा. एक्टर को आखिरी बार 'डार्लिंग' में लवर बॉय के अवतार में देखा गया था. 'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत होगी. इसका निर्माण यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UV Creations (@uvcreationsofficial)

फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).