राधिका आप्टे कोरोनावायरस के बीच बहुत कुछ मिस कर रहीं
अभिनेत्री राधिका आप्टे कोरोनावायरस महामारी के बीच हाल ही में बहुत सारी चीजें मिस कर रही हैं. राधिका ने इंस्टाग्राम पर बिहाइंड द सीन तस्वीरें साझा की जो किसी फोटोशूट का हिस्सा लग रही हैं.
- Read in
- English
लॉकडाउन के चलते तकरीबन 3 महीने तक बॉलीवुड स्टार्स अपने घर पर ही मौजूद हैं. लॉकडाउन के चलते शूटिंग रोक दी गई थी. हालांकि कुछ समय पहले अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान टीवी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी गई हैं लेकिन कुछ प्रोजेक्ट पर काम शुरू होना बाकी हैं. ऐसे में बॉलीवुड सितारे अपने शूटिंग की दिनों को याद कर रहे हैं. इसी दौरान अभिनेत्री राधिका आप्टे (Radhika Apte) कोरोनावायरस महामारी के बीच हाल ही में बहुत सारी चीजें मिस कर रही हैं.
राधिका ने इंस्टाग्राम पर बिहाइंड द सीन तस्वीरें साझा की जो किसी फोटोशूट का हिस्सा लग रही हैं. तस्वीर में उन्होंने एक ऑफ-व्हाइट, ऑफ-शोल्डर टॉप, डेनिम शॉर्ट्स और स्नीकर्स पहनी हुईं हैं. इस फोटो में राधिका बेहद हॉट लग रही हैं. साथ ही राधिका की हॉटनेस और कातिलाना अदा सबका दिल जीत रही हैं. यह भी पढ़े: COVID-19: ‘कौसौटी जिंदगी के’ एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस कोरोना नेगेटिव आने के बावजूद नहीं कर पाएंगी शूटिंग, रहना होगा होम क्वारंटाइन
राधिका ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "इन दिनों फोटोशूट, शूट्स, स्टूडियो, रोड, स्विमिंग पूल और सब कुछ मिस कर रहा हूं." राधिका फिलहाल अपने पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ अपने लंदन स्थित घर पर समय बिता रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

