बॉलीवुड

निर्माता शूजित सरकार ने कहा- उधम सिंह की कहानी बताना बहुत जरूरी

फिल्म निर्माता शूजित सरकार (Shoojit Sircar) ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के संघर्ष और त्याग की कहानी आज के दर्शकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण कहानी है.

निर्माता शूजित सरकार ने कहा- उधम सिंह की कहानी बताना बहुत जरूरी
शूजित सरकार (Photo Credit- IANS)

मुंबई:  फिल्म निर्माता शूजित सरकार (Shoojit Sircar) ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के संघर्ष और त्याग की कहानी आज के दर्शकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण कहानी है. बायोपिक 'सरदार उधम सिंह' बनाने के पीछे यही वजह है. सरकार ने एक बयान में कहा, "मैने इस घटना को इस वजह से चुना क्योंकि यह स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारी योगदानों में से यह एक है जिसे पीढ़ियों से अनदेखा किया गया है."

उधम सिंह ने सन 1919 में अमृतसर में हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए स्वतंत्रता पूर्व भारत के पंजाब राज्य के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल माइकल ओ डायर की हत्या की थी और इसके चलते साल 1940 की जुलाई में उन्हें फांसी की सजा दी गई.

यह भी पढ़ें : एमएस धोनी ने पंकज कपूर और निर्देशक शूजित सरकार के साथ की शूटिंग, क्या है माजरा?

फिल्म में उधम सिंह के किरदार को अभिनेता विक्की कौशल निभाएंगे. शूजित ने फिल्म के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है जिसमें विक्की, उधम सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं. फिल्म के साल 2020 में रिलीज होने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).