बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई रिसेप्शन की पहली तस्वीरें आई सामने, इस तरह सजा है वेन्यू

जोधपुर में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने दिल्ली में 4 दिसंबर को एक रिसेप्शन रखा था. इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोनों को शादी की बधाई देने पहुंचे थे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई रिसेप्शन की पहली तस्वीरें आई सामने, इस तरह सजा है वेन्यू
मुंबई में प्रियंका-निक का रिसेप्शन रखा गया है (Photo Credits: Instagram)

जोधपुर में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने दिल्ली में 4 दिसंबर को एक रिसेप्शन रखा था. इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोनों को शादी की बधाई देने पहुंचे थे. आज मुंबई (Mumbai) में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया है. इस समारोह में बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारें शिरकत करेंगे. रिसेप्शन के वेन्यू की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं.

रिसेप्शन का वेन्यू बिल्कुल दुल्हन की तरह सजा हुआ है. वेन्यू पर NP का लोगो भी देखा जा सकता है. आप भी नजर डालिए प्रियंका-निक के रिसेप्शन की इन तस्वीरों पर:-

यह भी पढ़ें:-   प्रियंका-निक के ग्रैंड रिसेप्शन की शानदार तस्वीरें आई सामनें, न्यूली वेड कपल का लुक हुआ वायरल

आपको बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को क्रिस्चियन और हिन्दू रीति-रिवाजों से प्रियंका और निक की शादी संपन्न हुई थी. जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस को शादी के वेन्यू के तौर पर चुना गया था. शादी में दोनों परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).