Priyanka Nick Wedding: दुल्हन की तरह सज चुका है प्रियंका चोपड़ा का घर, देखें Video
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खबरों की माने तो 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका और निक की शादी हो सकती है.
प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खबरों की माने तो 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका और निक की शादी हो सकती है. कहा जा रहा है कि 2 दिसंबर को हिन्दू रीति-रिवाजों से प्रियंका और निक की शादी होगी और 3 दिसंबर को दोनों क्रिस्चियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे. प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है. प्रियंका का घर भी बिल्कुल दुल्हन की तरह सज चुका है. सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका का घर पूरी तरह डेकोरेट हुआ नजर आ रहा है.
शादी से पहले फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की टीम ने प्रियंका चोपड़ा को एक सरप्राइज पार्टी दी थी. इस पार्टी में प्रियंका और निक ने जमकर मस्ती की. पार्टी में एक केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था और केक पर एक खास मैसेज भी लिखा गया था.
यह भी पढ़ें:- 3 दिसंबर को Christian रीति-रिवाजों से होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी, ये रही पूरी Details
वैसे ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में हेलीकॉप्टर से एंट्री करेगी. खबरों की माने तो पहले प्रियंका उदयपुर के लिये रवाना होगी. फिर वहां से वह हेलीकॉप्टर से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस जाएगी. निक जोनस भी इस सफर का हिस्सा बन सकते हैं. हेलीकॉप्टर 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए बुक किया गया है. बताया जा रहा है कि मेहमानों को भी इसी हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर एयरपोर्ट से उम्मैद भवन पैलेस लेजाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

