बॉलीवुड

सोफी टर्नर के लिए छलका प्रियंका चोपड़ा का प्यार, कहा- तुम्हे शादी के जोड़े में देखना चाहती हूं

सोफी टर्नर (Sophie Turner) के 23वें जन्मदिन पर अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कहा कि वह 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती हैं.

सोफी टर्नर के लिए छलका प्रियंका चोपड़ा का प्यार, कहा- तुम्हे शादी के जोड़े में देखना चाहती हूं
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit- Instagram)

मुंबई: सोफी टर्नर (Sophie Turner) के 23वें जन्मदिन पर अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कहा कि वह 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती हैं. पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं प्रियंका ने शुक्रवार को एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें टर्नर अपने प्रेमी गायक जो जोनस के साथ नजर आ रही हैं.

'इजंट इट रोमांटिक' (Isn't It Romantic) की अभिनेत्री ने टर्नर को 'सबसे सुंदर' और 'मजेदार' शख्सियत बताया. तस्वीर के साथ उन्होंने कहा, "सोफी को जन्मदिन की बधाई. मैं आपको दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती. आप खूबसूरत दिखेंगी. आपका वर्ष शानदार रहे. जे सिस्टर्स हमेशा के लिए. जो जोनस आप सबसे विचारशील शख्सियत हैं."

यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपना हॉट अवतार, ट्रोलर्स ने कहा- प्रियंका चोपड़ा की तरह बहन भी लाइमलाइट हासिल करना चाहती है

जो ने वर्ष 2017 में टर्नर को प्रोपज किया था. कथित तौर पर दोनों गर्मियों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. प्रियंका और निक ने पिछले साल नवंबर में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी. टर्नर और जो भी देश में आयोजित शादी और रिसेप्शन में शामिल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).