बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की Sun Kissed फोटो, खूबसूरत के दीवाने हुए फैंस

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ज्ञान के कुछ शब्दों को सोशल मीडिया पर अपनी एक भव्य तस्वीर के साथ साझा किया है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर किया है, जहां सूरज की किरणे उनके चेहरे पर सीधी पड़ रही हैं, जिससे उनकी त्वचा में चमक दिखाई दे रही है.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की Sun Kissed फोटो, खूबसूरत के दीवाने हुए फैंस
प्रियंका चोपड़ा जोनास (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) ने ज्ञान के कुछ शब्दों को सोशल मीडिया पर अपनी एक भव्य तस्वीर के साथ साझा किया है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर किया है, जहां सूरज की किरणे उनके चेहरे पर सीधी पड़ रही हैं, जिससे उनकी त्वचा में चमक दिखाई दे रही है. उन्होंने शेयर पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "हमेशा सुरंग के अंत में एक रोशनी होती है .. हैंग इन द वर्ड." यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा -निक जोनस खिली धूप में कर रहे हैं वर्कआउट

इस पोस्ट को फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 1.1 मिलियन लाइक्स मिले हैं. पिछले महीने, प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक जोनास कोरोनावायरस महामारी में जरूरतमंदों की मदद की.

 

View this post on Instagram

 

There is always a light at the end of the tunnel... Hang in there world...😘

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

उन्होंने कहा, "दुनिया को हमारी मदद की पहल से कहीं ज्यादा जरूरत है. ये संगठन कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद करके अद्भुत काम कर रहे हैं. वे भूखों को खिला रहे हैं, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हैं, कम आय वाले और बेघर समुदायों की मदद कर रहे हैं और मनोरंजन की दुनिया में मौजूद हमारे कलीग्स का भी समर्थन कर रहे हैं." यह भी पढ़ें: विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर हुए 5 करोड़ फॉलोअर, दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा

उन्होंने आगे लिखा, "जो भी आप सब ने किया उसका धन्यवाद. उन्हें आपके समर्थन की भी सख्त जरूरत है और हम आपसे भी दान करने का अनुरोध करेंगे. कोई भी दान छोटा नहीं होता है. साथ मिलकर हम दुनिया को इसे हराने में मदद कर सकते हैं." प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी लगातार साझा करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).