प्रियंका चोपड़ा को साड़ी में देख क्रेजी हुए निक जोनस, सोशल मीडिया पर की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा का जलवा आने वाले समय में अमेजन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देगा.
अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास (Nick Jonas) ने अपनी पत्नी व बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को साड़ी में बेहतर लुक के लिए सराहा है. प्रियंका और निक एक साथ तस्वीरें साझा करने के अलावा एक-दूसरे की तस्वीरों पर भी प्यार जताना नहीं भूलते. हाल ही में प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी में खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिस पर निक ने टिप्पणी की, "अद्भुत". निक की प्रतिक्रिया प्रियंका की उस पोस्ट पर आई, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसमें वह नीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं. वह हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थी.
इस तस्वीर में प्रियंका ने अपनी नीली साड़ी के साथ ही इससे मेल खाता स्लीवलेस ब्लाउज और नीली चूड़ियां पहनी हुई हैं. इसमें प्रियंका एक बिंदी लगाए हुए देखी जा सकती हैं, जोकि उनके देसी लुक पर चार चांद लगा रही है.
प्रियंका के लुक ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी प्रभावित किया. उर्वशी ने भी निक जैसी ही प्रतिक्रिया देते हुए तस्वीर को अद्भुत बताया.
प्रियंका की इस तस्वीर को प्रशंसक भी काफी पसंद कर रहे हैं जो उनकी खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी भी कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा 'द एवेंजर्स' फेम के रुसो ब्रदर्स द्वारा आगामी अमेजन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2020 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

