बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी टूटी? मंगेतर इशिता कुमार ने डिलीट की सारी तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) वीकेंड पर इशिता कुमार (Ishita Kumar) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी टूटी? मंगेतर इशिता कुमार ने डिलीट की सारी तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा का परिवार; सिद्धार्थ और इशिता (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) वीकेंड पर  इशिता कुमार (Ishita Kumar) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहले ऐसा बताया जा रहा था कि इशिता को एक सर्जरी करवानी थी और इसलिए शादी पोस्टपोन की गई है. इशिता ने अस्पताल की एक फोटो भी शेयर की थी मगर प्रियंका, सिद्धार्थ और उनके सोशल मीडिया हैंडल्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि दाल में कुछ तो काला है.

सिद्धार्थ की मंगेतर इशिता कुमार ने शादी से जुड़ी सारी तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी है. उनके अकाउंट में रोका सेरेमनी की भी कोई तस्वीर नहीं है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी उस फंक्शन का हिस्सा बने थे. प्रियंका और सिद्धार्थ ने इशिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स भी ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों की शादी शायद टूट गई है. एक यूजर ने लिखा कि, "शादी से पहले सिद्धार्थ 2 बार डंप हो चुके थे और उन्हें कुछ गंभीर परेशानियां हैं." इशिता ने यूजर के कमेंट को लाइक भी किया है.

यूजर द्वारा किया गया कमेंट (Photo Credits: Instagram)
इशिता द्वारा शेयर की गई तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

 

यह भी पढ़ें:- प्रियंका चोपड़ा की बड़ी जीत, मैडम तुसाद म्यूजियम में शुमार होगा 6 वैक्स स्टेचू

इशिता ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उनका कैप्शन देखकर भी ऐसा ही लग रहा है कि शायद सिद्धार्थ और उनकी राहे जुदा हो गई हैं. उन्होंने लिखा कि, "नई शुरुआत... खूबसूरत अंत को गुड बाय किस." अभी तक इस बारे में चोपड़ा परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).