प्रियंका चोपड़ा की बड़ी जीत, मैडम तुसाद म्यूजियम में शुमार होगा 6 वैक्स स्टेचू
प्रियंका चोपड़ा विश्व की दूसरी ऐसी सेलेब्रिटी बन गई हैं जिनकी एक नहीं बल्कि 6 वैक्स स्टेचू मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई जाएंगी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार पर्सनालिटी से अपनी धाक जमाई है. हॉलीवुड में टीवी सीरीज से लेकर बड़ी फिल्मों तक, अपने अभिनय से प्रियंका ने सभी का दिल जीता और दुनियाभर में अपने फैंस बनाए. अब प्रियंका की पॉपुलैरिटी को मद्देनजर रखते हुए मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum) ने अपने अलग-अलग लोकेशन पर स्थित म्यूजियम्स में उनकी एक नहीं बल्कि 6 वैक्स स्टेचू लगाने का फैसला किया है.
मैडम तुसाद म्यूजियम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा गया कि स्टेचू आर्टिस्ट्स प्रियंका के साथ मिलकर उनके इस वैक्स स्टेचू (wax statue) पर काम कर रहे हैं.
इसके अलावा प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वैक्स स्टेचू के साथ कुछ फोटोज शेयर करके लिखा, "जब मैंने न्यूयॉर्क में अपना नया वैक्स स्टेचू देखा. 4 और स्टेचू, यूके, ऑस्ट्रेलिया, एशिया में जल्द ही आ रहे हैं. मैडम तुसाद टीम आपका धन्यवाद."
बताया जा रहा है कि प्रियंका का वैक्स स्टेचू लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी शुमार किया जाएगा. इसी के साथ प्रियंका सुप्रसिद्ध सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी ऐसी सेलेब्रिटी बन गई हैं जिनका दुनियाभर में 6 वैक्स स्टेचू लगाया जाएगा.
आपको बता दें कि प्रियंका की अगली हॉलीवुड फिल्म 'इसंट इट रोमांटिक' (Isn't t Romantic) जल्द ही रिलीज होनी है और वो इस फिल्म को लेकर जोरों शोरों से काम कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

