Priyanka Chopra की अगली बड़ी हॉलीवुड फिल्म 'We Can Be Heroes' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम और अपनी फिल्मों से हॉलीवुड में भी काफी धूम मचाती हुई नजर आ रही हैं. उनकी अगली हॉलीवुड फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसमें वो काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं.
We Can Be Heroes Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने काम और अपनी फिल्मों से हॉलीवुड में भी काफी धूम मचाती हुई नजर आ रही हैं. उनकी अगली हॉलीवुड फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसमें वो काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं. फिल्म के लिए प्रियंका ने काफी अलग और नया लुक भी अपनाया हुआ है.
प्रियंका ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दिया है. ये एक सुपर नेचुरल फिल्म है जिसमें वो Christian Slater, Sung Kang, Pedro Pascal, Boyd Holbrook और Haley Reinhart के साथ लीड रोल में नजर आएंगी.
Power comes in all sizes and it arrives on Christmas Day! These amazing kids have a secret weapon - Teamwork. ⚡️ It brought a different energy on set and is the life of this film.
So while you wait for Santa, it's time to sit back and let these incredible kids show you… (1/2) pic.twitter.com/nwhNJzFCtO
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 4, 2020
इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर रोबर्ट रोड्रिग्स ने प्रोड्यूस किया है और ये 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'द एडवेंचर्स ऑफ शार्कबॉय एंड लावागर्ल' का सीक्वल है. फिल्म 'बेवॉच' में विलन का किरदार निभाने के बाद प्रियंका अब इस फिल्म में भी नेगेटिव रोल में हैं.
इस फिल्म को 1 जनवरी, 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसे 20 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये काफी ट्रेंड भी हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

