प्रियंका चोपड़ा ने प्रशंसकों को दिया ये प्रेरणादायक संदेश
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक प्रेरक पोस्ट साझा किया है। प्रियंका लिखती हैं, "आज की चुनौतियों को हमारे कल के बेहतर सपने को हासिल करने से नहीं रोकने देना है." इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "इसे समझें!"
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक प्रेरक पोस्ट साझा किया है. प्रियंका लिखती हैं, "आज की चुनौतियों को हमारे कल के बेहतर सपने को हासिल करने से नहीं रोकने देना है." इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "इसे समझें!"
प्रियंका के इस पोस्ट पर आए कमेंट्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि मानों उनके प्रशंसकों को उनसे ऐसे ही प्रेरणादायक शब्दों का इंतजार था. एक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मुझे इस तरह के मोटिवेशन की जरूरत थी. साझा करने के लिए शुक्रिया." किसी और ने लिखा, "आपके सफर ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है. आप कई लोगों के लिए आदर्श हैं." यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ?
प्रियंका जल्द ही मनोरंजन जगत में अपने बीस साल पूरे करेंगी. इस वक्त वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस में हैं. बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन डॉलर फर्स्ट लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

