बॉलीवुड

Oscars 2021: Priyanka Chopra ने पति निक जोनस संग किया नॉमिनेशंस का ऐलान, मस्ती भरा फोटो किया शेयर

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द वाईट टाइगर को ऑस्कर अवॉर्ड के 2 कैटगरी में नॉमिनेशन मिला है. दरअसल प्रियंका को ऑस्कर की लॉन्ग लिस्ट में इस फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला था. लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाई.

Oscars 2021: Priyanka Chopra ने पति निक जोनस संग किया नॉमिनेशंस का ऐलान, मस्ती भरा फोटो किया शेयर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 मार्च को 93वें अकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस का ऐलान किया. इस दौरान इस कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीम किया गया. इस कार्यक्रम का इंतजार सभी को बेसब्री से था. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने कार्यक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें उनका और निक जोनस का दम देखते ही बन रहा है. प्रियंका और निक का स्टाइलिस्ट अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं फोटो में प्रियंका और निक ऑस्कर ट्रॉफी की रिप्लिका लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि ऐसे हो वैसे, सभी नॉमिनी को बधाई. हमें मौका देने के लिए शुक्रिया.

दरअसल प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द वाईट टाइगर को ऑस्कर अवॉर्ड के 2 कैटगरी में नॉमिनेशन मिला है. दरअसल प्रियंका को ऑस्कर की लॉन्ग लिस्ट में इस फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला था. लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाई. जबकि फिल्म के एक्टर आदर्श गौरव को बेस्ट एक्टर की कैटगरी में नॉमिनेशन मिल चुका है.

बता दें, कुल 23 केटेगरीज़ में नॉमिनेशंस की घोषणा की गयी है. एकेडमी अवॉर्ड्स का प्रसारण 25 अप्रैल को किया जाएगा. पैनडेमिक की वजह से ऑस्कर अवॉर्ड्स लगभग 2 महीने डिले हो गये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).