बॉलीवुड

Priyanka Nick Hindu Wedding New Photos: शेरवानी में जच रहे हैं निक जोनस, प्रियंका भी लग रही हैं बेहद खूबसूरत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. क्रिस्चियन और हिन्दू रीति- रिवाजों से दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में संपन्न हुई थी.

Priyanka Nick Hindu Wedding New Photos: शेरवानी में जच रहे हैं निक जोनस, प्रियंका भी लग रही हैं बेहद खूबसूरत
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. क्रिस्चियन और हिन्दू रीति- रिवाजों से दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में संपन्न हुई थी. शादी में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए. इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया. अब प्रियंका और निक की हिन्दू वेडिंग की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं. इन फोटोज में प्रियंका और निक की जयमाला सेरेमनी की भी एक तस्वीर है. तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.

प्रियंका ने एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें निक के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है. प्रियंका ने कहा था कि, "महिलाओं से यह उम्मीद लगाई जाती है कि शादी के बाद वे अपना फोकस शिफ्ट कर लें लेकिन निक मुझसे इस प्रकार की कोई भी उम्मीद नहीं रखते हैं. निक कहते हैं कि मुझे सपने देखने चाहिए और मुझे वही करना चाहिए जो मैं चाहती हूं."

यह भी पढ़ें:-  रिसेप्शन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस अंदाज में कहा शुक्रिया

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी के दिल्ली वाले रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. जल्द ही निकयंका फिल्म इंडस्ट्री के लिए मुंबई में शानदार रिसेप्शन रखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).