बॉलीवुड

Priyanka Chopra पती Nick Jonas संग मना रही हैं वेकेशन, अमेरिका से सामने आई ये Hot और दिलकश तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेकर वेकेशन मनाने एक आइलैंड पर पहुंचे जहां से उन्होंने अपनी कई रोमांटिक और कैंडिड फोटोज को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Priyanka Chopra पती Nick Jonas संग मना रही हैं वेकेशन, अमेरिका से सामने आई ये Hot और दिलकश तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

Priyanka Chopra and Nick Jonas Vacation Photos: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेकर वेकेशन मनाने एक आइलैंड पर पहुंचे जहां से उन्होंने अपनी कई रोमांटिक और कैंडिड फोटोज को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तस्वीरों में ये दोनों बीच पर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आए. उनके इस वेकेशन की कई सारी तस्वीरें इंटरनेट पर देखने को मिली है जिसमें ये सभी अपने प्यारभरे अंदाज में दिखाई दिए.

प्रियंका ने इस ट्रिप से कई सारी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक फोटो में प्रियंका निक के गालों पर किस करती हुई नजर आई तो वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक बिकिनी और शॉर्ट्स पहनी हुई निक के साथ पोज करती दिखी. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी एन्जॉय कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस ने लिखा, "लवली कपल" और "क्यूट." तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने उन्हें लव बर्ड्स कहा. रणवीर ने भी उनकी फोटोज पर हार्ट इमोजी कमेंट किया. बता दें कि प्रियंका अपने वेब सीरीज के अलावा अपने अन्य कामों को लेकर भी व्यस्त हैं. हाल ही में उन्होंने अपना इंडियन होमेवेयर लाइनअप लॉन्च किया. इसके अलवा उन्होंने अपना ज्वेलरी कलेक्शन भी लॉन्च किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).