बॉलीवुड

Prabhas First Look from Radhe Shyam: प्रभास का हैंडसम स्टाइल जीत रहा महिलाओं का दिल, फिल्म 'राधे श्याम' से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

'बाहुबली' स्टार प्रभास की आनेवाली फिल्म 'राधे श्याम' से आज एक्टर का फर्स्ट लुक फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर शेयर किया है जिसमें वो बेहद हैंडसम और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका ये अंदाज इंटरनेट पर बेशक महिलाओं का दिल जीत रहा है और फैंस उनकी इस फिल्म को देखने को और भी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

Prabhas First Look from Radhe Shyam: प्रभास का हैंडसम स्टाइल जीत रहा महिलाओं का दिल, फिल्म 'राधे श्याम' से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
प्रभास (Photo Credits: Instagram)

Prabhas First Look from Radhe Shyam: 'बाहुबली' स्टार प्रभास की आनेवाली फिल्म 'राधे श्याम' से आज एक्टर का फर्स्ट लुक फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर शेयर किया है जिसमें वो बेहद हैंडसम और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका ये अंदाज इंटरनेट पर बेशक महिलाओं का दिल जीत रहा है और फैंस उनकी इस फिल्म को देखने को और भी उत्सुक नजर आ रहे हैं. फिल्म के इस पोस्टर में प्रभास गाड़ियों के आगे बैठे अपने कूल ड्यूड अंदाज में पोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

फिम के निर्माताओं ने आज प्रभास का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया है. गौरतलब है कि प्रभास आनेवाले 23 अक्टूबर, 2020 को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. ऐसे में मेकर्स ने ठीक दो दिन पहले उनके फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म से उनका ये फर्स्ट लुक शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: Radhe Shyam Trailer: प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म ‘बीस्ट ऑफ राधेश्याम’ का ट्रेलर किया जाएगा रिलीज

इस फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और कुणाल रॉय कपूर भी नजर आएंगे. वहीं ब्वेत्रण एक्ट्रेस भाग्यश्री भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म को तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन तेलुगू फिल्मों के निर्देशक राधा कृष्णा कुमार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).