Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट आई सामने, साल 2022 में इस दिन होगा महा संग्राम
मेकर्स ने 11 अगस्त 2022 की तारीख को चुना है जो असल में एक बड़ा वीकेंड होने जा रहा है. क्योंकि 15 अगस्त की तारीख सोमवार के दिन होगी. ऐसे में फिल्म को 5 दिनों का बड़ा वीकेंड मिलेगा. जो बेशक एक सेलिब्रेशन जैसा होगा.
- Read in
- English
बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है. ऐसे में फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी चर्चा में रहती हैं. आखिरकार इंडियन सिनेमा (Indian Cinema) के ये दो बड़े एक्टर पहली बार एक साथ जो नजर आने जा रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है. दरअसल मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर दी है. फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने ट्वीट करके इस फिल्म की रिलीज डेट सबके सामने लाई है. हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है और अभी ये फिल्म प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है.
ओम राउत ने ट्वीट करके बताया कि आदिपुरुष थियेटर में 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में प्रभास, सैफ अली खान और भूषण कुमार को टैग किया है. आप भी देखिए ओम राउत का ये ट्वीट.
#Adipurush in theatres 11.08.2022#Prabhas #SaifAliKhan #BhushanKumar @vfxwaala @rajeshnair06 @TSeries @retrophiles1 #TSeries pic.twitter.com/EL4WZUkyni
— Om Raut (@omraut) November 19, 2020
आपको बता दे कि 11 अगस्त 2022 की तारीख एक बड़ा वीकेंड होने जा रहा है. क्योंकि 15 अगस्त की तारीख सोमवार के दिन होगी. ऐसे में फिल्म को 5 दिनों का बड़ा वीकेंड मिलेगा. जबकि ये फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही हैं. जाहिर है ऐसे में देश के हर कोने में आदिपुरुष का डंका बजता दिखाई देगा.
आपको बता दे कि फिल्म में अभी तक प्रभास और सैफ अली खान का नाम ही फाइनल है. जबकि लीड रोल में एक्ट्रेस कौन होने जा रही है ये अभी तक मेकर्स ने साफ नहीं किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

