एजेंसी न्यूज

Raj Kundra Case: अश्लील फिल्म मामले में पुलिस ने राज कुंद्रा की कंपनी का एक निदेशक किया गिरफ्तार

अश्लील फिल्मों के मामले के संबंध में राज कुंद्रा की कंपनी के एक निदेशक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Raj Kundra Case: अश्लील फिल्म मामले में पुलिस ने राज कुंद्रा की कंपनी का एक निदेशक किया गिरफ्तार
राज कुंद्रा (Image Credit: PTI)

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस समय जेल में हैं. जबकि वहीं पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में पुलिस ने राज कुंद्रा की कंपनी के एक निदेशक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि कुंद्रा की कंपनी के एक निदेशक अभिजीत बोम्ब्ले को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि बोम्ब्ले इस मामले में एक आरोपी है.

इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को अदालत में कारोबारी राज कुंद्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें जमानत मिलने से समाज में एक गलत संदेश जाएगा. पुलिस ने अदालत से कहा कि यदि उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है तो यह अपराध वह दोबारा कर सकते हैं या भागने की कोशिश कर सकते हैं.

जबकि वहीं बम्बई उच्च न्यायालय ने अश्लील फिल्मों के कथित तौर पर निर्माण और ऐप्स पर उन्हें प्रसारित करने के मामले में कारोबारी राज कुंद्रा और उनके साथी रेयान थोर्पे की गिरफ्तारी और हिरासत में भेजे जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाएं शनिवार को ही खारिज कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).