FIR Against Poonam Pandey: पूनम पांडे को गोवा में अश्लील वीडियो शूट करना पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR!
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे हाल ही में अपने पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा पहुंची थी जहां उन्होंने अपना बेहद बोल्ड वीडियो शूट किया था. इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया था जिसे लेकर अब काफी बवाल मचा हुआ है.
Poonam Pandey Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे हाल ही में अपने पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा पहुंची थी जहां उन्होंने अपना बेहद बोल्ड वीडियो शूट किया था. इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया था जिसे लेकर अब काफी बवाल मचा हुआ है. इस मामले में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ कानाकोना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है.
इस वीडियो को किसने शूट किया ये स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस की जांच के अधीन है. शिकायत में पूनम पांडे के अश्लील वीडियो पर आपत्ति जताते हुए इसे शूट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इतना ही नहीं, आउटडोर लोकेशन पर बोल्ड सीन शूट करना पूनम को भी अब काफी भारी पड़ा है.
गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विभाग ने भी चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने के चलते पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. गौरतलब है कि शादी के बाद से ही पूनम किसी न किसी तरह से विवादों से घिरी हुई हैं.
Goa: FIR filed against an unknown person at Canacona PS for shooting of vulgar video featuring actress Poonam Pandey. Offence registered under IPC. Also, women's wing of Goa Forward Party filed a complaint against Pandey for shooting obscene video at Chapoli Dam
— ANI (@ANI) November 4, 2020
पूनम हनीमून मनाने सैम बॉम्बे संग गोवा गई थी जहां उन्होंने कानाकोना पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ मारपीट और हत्या की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद इन दोनों के बीच सुलह हो गई थी और एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी.
अब गोवा में शूट किये गए अपने वीडियो को लेकर पूनम की कड़ी आलोचना की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पहल भी की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

