बॉलीवुड

Holi से पहले रिलीज हुआ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का धमाकेदार हिंदी गाना 'बबुनी तेरे रंग में', यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

पवन सिंह के इस गाने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था. यही कारण है कि रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. गाने में पवन सिंह और त्रिधा चौधरी नजर आ रही हैं. जबकि इस गाने को गाया है पवन सिंह और शावरी यादव ने.

Holi से पहले रिलीज हुआ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का धमाकेदार हिंदी गाना 'बबुनी तेरे रंग में', यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
पवन सिंह होली गाना (Image Credit: YouTube)

होली (Holi) का त्योहार आने को है. होली का मौका हर किसी के लिए बेहद खास रहता है. होली रंग में रंगकर हर कोई एक दूसरे से अपने गिले-शिकवे मिटा देना चाहता है. यही कारण है बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में होली के त्योहार का बड़ा महत्त्व है. ऐसे में जब भी होली का त्योहार आता है. तो हिंदी से लेकर भोजपुरी के कई गाने रिलीज होते हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है. दरअसल भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का हिंदी का गाना बबुनी तेरे प्यार में रिलीज हो चुका है.

पवन सिंह के इस गाने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था. यही कारण है कि रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. गाने में पवन सिंह और त्रिधा चौधरी नजर आ रही हैं. जबकि इस गाने को गाया है पवन सिंह और शावरी यादव ने. तो वहीं म्यूजिक दिया है मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी सलीम सुलेमान ने. ये गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है. जिसके चलते ये यूट्यूब की ट्रेंडिंग में भी पहुंच गया है.

इस गाने को 24 घंटे में 34 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को सलीम सुलेमान ने अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है. इस गाने में पवन सिंह का मस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. तो वहीं फैंस को भी पवन का ये रूप पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).