बॉलीवुड

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh ने जिम में साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ लगाया ठुमका, 'लगावेलू जब लिपस्टिक' पर धमाकेदार डांस Video हुआ Viral

पवन सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं और आए दिन उनके कोई न कोई फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. एक्टर का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है जिसमें वो जिम में एक एक्ट्रेस संग हिट भोजपुरी सॉन्ग 'लगावेलू जब लिपस्टिक' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh ने जिम में साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ लगाया ठुमका, 'लगावेलू जब लिपस्टिक' पर धमाकेदार डांस Video हुआ Viral
पवन सिंह और एक्ट्रेस हर्षिका पुनाचा (Photo Credits: Instagram)

Pawan Singh Dance Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सोशल मीडिया पर अपने गजब के अंदाज से काफी सनसनी मचाते हुए नजर आ रहे हैं. पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और जाने माने कलाकरों में माना जाता है और यही वजह भी है कि उनकी फैन फॉलोविंग भी लाखों में है. पवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं और आए दिन उनके कोई न कोई फोटोज और वीडियोज वायरल (Viral) होते रहते हैं.

अब एक्टर का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है जिसमें वो जिम में एक एक्ट्रेस संग हिट भोजपुरी सॉन्ग 'लगावेलू जब लिपस्टिक' (Lagavelu Jab Lipstick) पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "5 घंटे के लगातार हेवी वर्कआउट के बाद. मेरी नई हीरोइन के साथ जिम में लोलीपॉप मस्ती."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और शिखा शर्मा के रोमांस से भरा ये भोजपुरी गाना उड़ा देगा सबके होश, वीडियो कर देगा हैरान

वीडियो में वो दक्षिण की एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा (Harshika Poonacha) के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. हर्षिका ने मुख्य रूप से कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्म में काम किया है. अब बताया जा रहा है कि वो जल्द ही भोजपुरी फिल्मों में भी कदम रखने जा रही हैं.

पवन सिंह के साथ उनक ये हॉट डांस वीडियो (Hot Dance Video) काफी वायरल हो रहा है और इसे लाखों व्यूज भी मिले हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग इनकी केमिस्ट्री की भी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें फिल्म में साथ देखने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).