बॉलीवुड

Pathan: शूटिंग कर रहें शाहरुख खान गेटवे ऑफ़ इंडिया पर हुए स्पॉट, भीड़ से बचने के लिए हूडी और मास्क का लिया सहारा

फिल्म शूटिंग के इस सिलसिले में शाहरुख खान को मुंबई गेट ऑफ़ इंडिया पर स्पॉट किया गया. हालांकि पहली नजर में शाहरुख को पहचान पाना मुश्किल था. क्योंकि किंग खान ने अपनी पहचान छिपा रखी थी.

Pathan: शूटिंग कर रहें शाहरुख खान गेटवे ऑफ़ इंडिया पर हुए स्पॉट, भीड़ से बचने के लिए हूडी और मास्क का लिया सहारा
शाहरुख खान (Image Credit: Yogen Shah)

लगभग 900 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी नई फिल्म पठान (Pathan) की शूटिंग शुरू कर दी है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान संग दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी जबकि वहीं विलेन की भूमिका में जॉन अब्राहम नजर आने जा रहे हैं. फिल्म शूटिंग के इस सिलसिले में शाहरुख खान को मुंबई गेट ऑफ़ इंडिया पर स्पॉट किया गया. हालांकि पहली नजर में शाहरुख को पहचान पाना मुश्किल था. क्योंकि किंग खान ने अपनी पहचान छिपा रखी थी.इस मौके पर शाहरुख खान ओलिव ग्रीन हुडी के साथ मास्क पहन रखा था. इसके साथ ही एक्टर ने चस्मा भी लगा रखा था. ऐसे में शाहरुख को पहली नजर में पहचान पाना मुश्किल था.

लेकिन शाहरुख पैपराजी की नजरों से नहीं बच पाए. उनके कैमरे ने स्पीड बोट की तरफ बढ़ते किंग खान के क्लासिस अंदाज को कैप्चर किया. शाहरुख खान की इन तमाम तस्वीरों में उनका अंदाज देखते ही बन रहा है. आप भी देखिए ये खास तस्वीरें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

शाहरुख खान की फिल्म पठान की बात करे तो ये एक्शन से भरपूर फिल्म होने जा रही हैं. ये पहली बार होगा जब शाहरुख यशराज किसी एक्शन फिल्म में नजर आने जा रहे हैं. जबकि रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान भी टाइगर बन अपनी खास एंट्री दिखाते दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).