Pathaan Box Office Collection Day 7: Shah Rukh Khan की 'पठान' ने Hrithik Roshan की War को छोड़ा पीछे, फिल्म ने भारत में अब तक किया 330.25 करोड़ का कारोबार
वायआरएफ (Photo Credits: Youtube)

Pathaan Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान स्टारर स्पाई थ्रिलर पठान बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करती जा रही है. फिल्म की रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने देश में 330.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 318.50 करोड़ और तमिल व तेलुगू ने 11.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. पठान ने ऋतिक रोशन के लाइफटाइम कमाई के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. फिल्म ने हिंन्दी में 303 करोड़ का कारोबार किया था.