बॉलीवुड

John Abraham’s ‘The Diplomat’ Postponed: जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज डेट टली, अब होली 2025 पर होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. पहले यह फिल्म 7 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसे होली वीकेंड (14 मार्च 2025) के लिए रीशेड्यूल किया गया है.

John Abraham’s ‘The Diplomat’ Postponed: जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज डेट टली, अब होली 2025 पर होगी रिलीज
The Diplomat, T-Series (Photo Credits: Youtube)

John Abraham’s ‘The Diplomat’ Postponed: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. पहले यह फिल्म 7 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसे होली वीकेंड (14 मार्च 2025) के लिए रीशेड्यूल किया गया है. इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार, जॉन अब्राहम (JA एंटरटेनमेंट), वाकाओ फिल्म्स और फॉर्च्यून पिक्चर्स द्वारा किया गया है. The Diplomat Trailer: जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल थ्रिलर 'द डिप्लोमैट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगा कूटनीति और इमोशन का संगम (Watch Video)

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स चाहते हैं कि इसे होली के दौरान ज्यादा ऑडियंस मिले, इसलिए इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. जॉन अब्राहम की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि इसमें उन्हें एक दमदार पॉलिटिकल किरदार में देखा जाएगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘द डिप्लोमैट’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और दर्शकों को कितना पसंद आती है.

अब होली पर रिलीज होगी 'द डिप्लोमैट':

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).