Pathaan Box Office Collection Day 16: Shah Rukh Khan स्टारर स्पाई थ्रिलर 'पठान' ने भारत में किया 458.90 करोड़ का कारोबार
शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

Pathaan Box Office Collection Day 16: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाका मचाए हुए हैं. फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन तक भारत में 458.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है. साथ ही उम्मीद जताई दा रही है कि फिल्म इस वीकेंड में 500 करोड़ के करीब पहुंच सकती है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड पठान में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.