जल्द शुरू होगी साइना नेहवाल पर आधारित बायोपिक की शूटिंग, परिणीति चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों जमकर बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं और परिणीति ये सारी मेहनत अपनी आने वाली फिल्म के लिए कर रही हैं जिसमें वह मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के किरदार में नजर आएंगी. परिणीति ने अपने प्रैक्टिस सेशन से एक तस्वीर साझा की और साथ ही इस बात की जानकारी दी कि बायोपिक की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी.
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों जमकर बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं और परिणीति ये सारी मेहनत अपनी आने वाली फिल्म के लिए कर रही हैं जिसमें वह मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के किरदार में नजर आएंगी.
परिणीति ने मगंलवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रैक्टिस सेशन से अपनी एक तस्वीर साझा की और साथ ही इस बात की जानकारी दी कि बायोपिक की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "किरदार के लिए तैयारी चल रही है..शूटिंग जल्द ही शुरू होगी! हैशटैगसाइनानेहवालबायोपिक."
तस्वीर में परिणीति काफी फिट नजर आ रही हैं. परिणीति ने हाल ही में 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग खत्म की है. यह इसी नाम से बनी हॉलीवुड फिल्म की हिंदी रीमेक है. फिल्म की कहानी साल 2015 में आई पाउला हॉकिन्स के बेस्ट सेलर उपन्यास पर आधारित है. इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर को रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

