बॉलीवुड

Salman Khan से अपनी बायोपिक फिल्म करवाना चाहते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर Shoaib Akhtar, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स का पुराना नाता रहा है. अक्सर ये दोनों ही एक दूसरे के क्षत्रों में काफी दिलचस्पी दिखाते नजर आते हैं. कई बार क्रिकेटर्स भी अपने ब्रैंड इंडोर्समेंट के लिए कलाकारों की तरह लोगों का मनोरंजन करते नजर आते तो वहीं सेलिब्रिटीज भी अपनी टीम बनाकर क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने आते नजर आते हैं.

Salman Khan से अपनी बायोपिक फिल्म करवाना चाहते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर Shoaib Akhtar, कही ये बड़ी बात
शोएब अख्तर और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स का पुराना नाता रहा है. अक्सर ये दोनों ही एक दूसरे के क्षत्रों में काफी दिलचस्पी दिखाते नजर आते हैं. कई बार क्रिकेटर्स भी अपने ब्रैंड इंडोर्समेंट के लिए कलाकारों की तरह लोगों का मनोरंजन करते नजर आते तो वहीं सेलिब्रिटीज भी अपनी टीम बनाकर क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने आते नजर आते हैं. अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने मीडिया से कहा कि वो बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) से अपनी बायोपिक फिल्म करवाना चाहते हैं.

शोएब ने ये बात पाकिस्तान के पत्रकार साज सादिक (Saj Sadiq) को दिए हुए इंटरव्यू के दौरान कही है. शोएब ने कहा, "अगर मेरे जीवन पर कभी बायोपिक फिल्म बनती है तो मेरी ख्वाहिश है कि सलमान खान उसमे मेरा मुख्य किरदार निभाए." अब फैंस का कहना है कि शोएब और सलमान के अंदाज और पर्सनालिटी को देखा जाए तो इसमें ज्यादा फर्क लेकिन दिल्ली अभी दूर है.

ये भी पढ़ें: Shoaib Akhtar ने बयां की दर्द, कहा- Jasprit Bumrah ने उस कला में महारथ हासिल कर ली है जो कभी हम पाकिस्तानियों के पास थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Akhtar (@imshoaibakhtar)

शोएब ही नहीं उनके बेटे भी बॉलीवुड के काफी शौकीन हैं. क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो आमिर खान के सॉन्ग 'बम बम बोले' पर डांस करते हुए नजर आए,

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).