जरुरी जानकारी

Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष का Test Shoot हुआ शुरू, सेट से फोटो आई सामने

ये फिल्म दर्शकों को साल 2022 की 11 अगस्त को देखने को मिलेगा. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान काफी पहले ही कर दिया था.

Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष का Test Shoot हुआ शुरू, सेट से फोटो आई सामने
आदिपुरुष (Photo Credits: Instagram)

तेलुगू सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज्ज है. बाहुबली के बाद प्रभास एक और पौराणिक फिल्म में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाते दिखाई देंगे. जबकि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) रावण के रोल में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं. जिन्होंने अजय देवगन की फिल्म तानाजी बनाई थी. ऐसे में अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. जिसकी एक झलक प्रभास ने अपने ट्विटर से दिखाई है. उन्होंने सेट से एक फोटो शेयर की है. जहां दिखाई दे रहा है कि टेस्ट शूट शुरू हो चुका है.

जाहिर है सतयुग की रामायण दिखाने चले ओम राउत के लिए उस दौर को क्रियेट करने एक जरिया जो है स्पेशल इफेक्ट्स और VFX. जिसकी मदद से ओम राउत दर्शकों को उस युग में ले जा पाएंगे. जिसकी कल्पना उन्होंने कर रखी है. फिल्म के जिसके VFX के लिए अवतार और स्टार वॉर्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों की टीम से संपर्क में हैं ताकि दर्शकों को पहले कभी ना मिलने वाले अनुभव से रूबरू करवाया जा सके. प्रभास की इस फोटो में भी यही देखने को मिल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

वैसे आपको बता दे कि ये फिल्म दर्शकों को साल 2022 की 11 अगस्त को देखने को मिलेगा. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान काफी पहले ही कर दिया था. दरअसल 11 अगस्त 2022 की तारीख एक बड़ा वीकेंड होने जा रहा है. क्योंकि 15 अगस्त की तारीख सोमवार के दिन होगी. ऐसे में फिल्म को 5 दिनों का बड़ा वीकेंड मिलेगा. जबकि ये फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही हैं. जाहिर है ऐसे में देश के हर कोने में आदिपुरुष का डंका बजता दिखाई देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).