Nushrratt Bharuccha Hot Photos: नुसरत भरुचा ने हॉट गोल्डन गाउन में ढाया कहर, यूजर्स बोले-सोने की स्वीटी
नुसरत भरूचा अक्षय कुमार के साथ राम सेतु और सेल्फी में नजर आने वाली हैं. सेल्फी की रिलीज डेट शनिवार को अनाउंस हुई है. यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Nushrratt Bharuccha Hot Photos: नुसरत भरुचा अपनी फिल्मों की तरह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. वे जानती हैं कि उन्हें अपने फैंस का दिल कैसे जीतना है. हाल ही में प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका स्टनिंग अवतार नजर आ रहा है. नुसरत ने गोल्डन कलर का डीप नेक गाउन पहना है.लाइट मेकअप के साथ बालों को बांधा हुआ है और ईयरिंग्स कैरी किए हैं.
नुसरच भरूचा का यह सिजलिंग अवतार देख यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं और कमेंट बॉक्स पर लगातार फायर इमोजी और रेड हार्ट की बौछार कर रहे हैं. एक्ट्रेस की तारीफ में एक यूजर ने लिखा-सोने की स्वीटी. दूसरे ने लिखा-टू हॉट टू हैंडडल. तीसरे ने लिखा-हूर की परी. उनकी तरीफ में इस तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.
View this post on Instagram
नुसरत भरूचा हाल ही में फिल्म जनहित में जारी में नजर आई थीं. इस फिल्म में दिखाया गया था कि वे एक कॉन्डोम कंपनी में सेल्सगर्ल का काम करती हैं और लोगों के बीच कॉन्डोम यूज करने के लिए जागरुकता फैलाती हैं. जय भानुशाली द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को राज शान्डल्य ने लिखा है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई.
नुसरत अब अक्षय कुमार के साथ राम सेतु और सेल्फी में नजर आने वाली हैं. सेल्फी की रिलीज डेट शनिवार को अनाउंस हुई है. यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राज मेहता द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में अक्षय और नुसरत के अलावा इमरान हाशमी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

