नुसरत भरूचा की लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरें हुई वायरल, मालदीव में वेकेशन कर रही हैं एन्जॉय
नुसरत अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची है. जिसे देखकर लोग दीवाने हो उठे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है. वजह है उनकी नई बिकिनी तस्वीरें (Bikini Photos). जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल नुसरत अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दिनों मालदीव (Maldives) में छुट्टियां मनाने पहुंची है. नुसरत ने अपने इन्ही फुसरत के पलों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसे देखकर लोग दीवाने हो उठे हैं. कभी समुंद्र के किनारे तो कभी बीच पर नुसरत की बिकिनी तस्वीरें बेहद ही कातिलाना है. उपर से नुसरत की मस्त-मस्त अदाएं सभी को और भी दीवाना बना रही है.
नुसरत भरूचा ने अपनी इन Hot तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि मैं जहां होना चाहती थी मैं वहीं हूं. जाहिर है नुसरत इस मौके को काफी एन्जॉय कर रही हैं. नुसरत की तमाम हसीन तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं. यह भी पढ़े: VIDEO: रणबीर कपूर को तौलिये में देखना चाहती हैं नुसरत भरूचा, आलिया भट्ट के सामने कह दी ऐसी बात
वर्कफ्रंट की बात करे तो नुसरत भरूचा की हालिया रिलीज फिल्म ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया. इस फिल्म ने 100 करोड़ से उपर की कमाई की. नुसरत की आने वाली फिल्म छलांग है जिसमें वो अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म अगले साल 31 जनवरी की सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहले नाम तुर्रम खान था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

