Nora Fatehi Slams Paparazzi: नोरा फतेही ने शरीर के अंगों को जूम इन करने पर पैपराजी के प्रति जताई नाराजगी, बोलीं - 'शायद उन्होंने ऐसा B**t पहले नहीं देखा'
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अक्सर पैपराजी के कैमरों में घिरी रहती हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कैसे कई बार पैपराजी उनकी तस्वीरों में उनके शरीर के खास हिस्सों पर कैमरा जूम कर देते हैं.
Nora Fatehi Slams Paparazzi: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अक्सर पैपराजी के कैमरों में घिरी रहती हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कैसे कई बार पैपराजी उनकी तस्वीरों में उनके शरीर के खास हिस्सों पर कैमरा जूम कर देते हैं. न्यूज18 शो से बातचीत के दौरान नोरा ने कहा, 'मुझे लगता है उन्होंने (पैपराजी) ने ऐसा बट पहले नहीं देखा होगा. यह तो है ही. Aarti Singh and Deepak Chauhan Kiss:आरती सिंह और दीपक चौहान ने पैपराजी के सामने एक-दूसरे को किया किस, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
एक्ट्रेस ने कहा, मीडिया सिर्फ मेरे साथ ऐसा नहीं करता, बल्कि दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी ऐसा ही होता है. शायद वो बाकी एक्ट्रेस के शरीर के कुछ हिस्सों को जूम इन नहीं करते क्योंकि वो उतने 'रोमांचक' नहीं होते हैं, लेकिन वो बेवजह उनके शरीर के दूसरे अंगों को जूम इन कर देते हैं. कभी-कभी तो मुझे लगता है कि जूम इन करने के लिए कुछ खास है ही नहीं, तो वो किस पर फोकस कर रहे हैं?' Aamir Khan On Kapil Show: पहली बार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे आमिर खान, कॉमेडी की होगी भरमार (Watch Video)
नोरा ने आगे कहा, मैं अपने शरीर पर गर्व करती हूं और मुझे अपनी शारीरिक बनावट पर कोई शर्म नहीं है. लेकिन इन तस्वीरों को लेने का उनका मकसद गलत है. हर चीज का एक अलग पहलू होता है, इस पर अलग से बात की जा सकती है. मैं हर किसी को पकड़ कर उन्हें सबक तो नहीं सिखा सकती. गौरतलब है कि नोरा फतेही अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी शिकार होती हैं. वह इस इंटरव्यू में मीडिया और पैपराजी द्वारा महिला हस्तियों के चित्रण पर भी अपनी राय रखती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

