No Entry 2: वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ 'नो एंट्री 2' में मचाएंगे हंगामा, बनेगा शानदार कॉमेडी फिल्म का सीक्वल - रिपोर्ट
फिल्म नो एंट्री 2 के लेखक और निर्देशक अनीस बाजमी ने फिल्म के लिए इस नए स्टारकास्ट को फाइनल किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण, अर्जुन और दिलजीत इस कॉमेडी स्क्रिप्ट से बेहद खुश हैं और फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हैं.
No Entry 2: साल 2005 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' के फैन्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है और इस बार धमाल दोगुना होगा, क्योंकि फिल्म में सलमान खान की जगह तीन युवा स्टार्स वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे. Citadel India: सामंथा रुथ प्रभु ने वरुण धवन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें, 'सिटाडेल इंडिया' से जुड़ा है मसला!
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लेखक और निर्देशक अनीस बाजमी ने फिल्म के लिए इस नए स्टारकास्ट को फाइनल किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण, अर्जुन और दिलजीत इस कॉमेडी स्क्रिप्ट से बेहद खुश हैं और फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हैं. 'नो एंट्री 2' की शूटिंग दिसंबर 2024 में शुरू होने की उम्मीद है और फिल्म को 2025 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के निर्माता बोनी कपूर हैं, जिन्होंने मूल फिल्म भी प्रोड्यूस की थी.
View this post on Instagram
'नो एंट्री' में अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता, सेलिना जेटली मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. अब देखना होगा कि वरुण, अर्जुन और दिलजीत की तिकड़ी मूल फिल्म की कॉमेडी को बरकरार रख पाएगी या नहीं, और 'नो एंट्री 2' भी उतनी ही हिट साबित होगी या नहीं. फिल्म की शूटिंग शुरू होने और पहला लुक सामने आने का इंतजार बेशक ही फिल्म के फैन्स को बेकरार कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

