Niti Taylor Marriage Photos: एक्ट्रेस निति टेलर ने परीक्षित बावा से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की ये खूबसूरत फोटो
टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने मंगेतर परीक्षित बावा से 13 अगस्त को शादी कर ली. इस शादी समरोह में उनके परिवार के बेहद करीबी सदस्य ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले अक्टूबर में शादी करने का प्लान किया था लेकिन बाद में उसे प्रीपोन कर दिया. इन्हें एहसास हुआ कि कोरोना की स्थिति आनेवाले समय में जल्द ही नहीं सुलझने वाली जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया था.
Niti Taylor Marriage Photos: टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने मंगेतर परीक्षित बावा (Parikshit Bawa) से 13 अगस्त को शादी कर ली. इस शादी समरोह में उनके परिवार के बेहद करीबी सदस्य ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले अक्टूबर में शादी करने का प्लान किया था लेकिन बाद में उसे प्रीपोन कर दिया. इन्हें एहसास हुआ कि कोरोना की स्थिति आनेवाले समय में जल्द ही नहीं सुलझने वाली जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया था.
टीवी शो बंधन (2009) और इश्कबाज, गुलाल, बड़े अच्छे लगते हैं, सावधान इंडिया और ये है आशिकी जैसे शोज में काम कर चुकी नीति ने परीक्षित से शादी की है. परीक्षित एक आर्मी ऑफिसर हैं. तकरीबन 2 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद नीति और परीक्षित ने शादी की.
नीति ने आज अपने पति संग फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना के गीत 'हम कुछ अधूरे से' के बोल लिखे. ये भी पढ़ें: Kajal Aggarwal Getting Married to Gautam Kitchlu: काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू के साथ लेंगी सात फेरे, ट्विटर पर की शादी की घोषणा
नीति ने टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में कहा, "हमने गुडगांव के एक गुरुद्वारा में शादी की जिसे सिर्फ परिवार और परिवार के सदस्यों ने अटेंड किया. हमने 6 अगस्त को फैसला लिया था कि हम 13 अगस्त को शादी करेंगे. इसलिए मेरे पास शादी की तैयारी करने के लिए सिर्फ एक हफ्ता था. मेरे परिवार के अन्य सदस्य और दोस्तों ने वर्चुअल माध्यम से शादी समारोह को अटेंड किया."
उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल उन्होंने हनीमून को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया है और उन्हें हालत के सुधरने का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

