प्रियंका चोपड़ा के लहंगे में लिखा था निक जोनस का नाम, देखें Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) शादी के बाद अब मुंबई वापिस लौट चुके हैं लेकिन अभी भी उनकी ग्रैंड वेडिंग की चर्चा हर तरफ हो रही है.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) शादी के बाद अब मुंबई वापिस लौट चुके हैं लेकिन अभी भी उनकी ग्रैंड वेडिंग की चर्चा हर तरफ हो रही है. आज सुबह ही उनकी हिन्दू वेडिंग की कुछ और तस्वीरें सामने आई थी. अब दोनों की शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो से प्रियंका के लहंगे को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है. वैसे तो प्रियंका की लाल लहंगे वाली तस्वीरें अभी तक आपने कई दफा देखी होगी लेकिन क्या आपको पता है कि उनके लहंगे में उनके पति निक जोनस का नाम लिखा हुआ था. जी हां, इस वीडियो को देखकर इस बात का साफ पता चल रहा है.
दरअसल, डिज़ाइनर सब्यसाची ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो के जरिये वह बता रहे हैं कि किस तरह प्रियंका के लहंगे को तैयार किया गया था.
आपको बता दें कि प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में संपन्न हुई थी. दोनों ने क्रिस्चियन और हिन्दू रीति रिवाजों से शादी की थी. शादी के बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में एक रिसेप्शन रखा गया. इस रिसेप्शन में पीएम मोदी भी प्रियंका और निक को शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

