Golden Globes 2020: रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का दिखा आशिकाना अंदाज, एक-दूसरे को किस करते आए नजर

गोल्डन ग्लोब 2020 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का किसिंग वीडियो सामने आया है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

77वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह (Golden Globes 2020) का आयोजन हुआ. जिसमें देश और दुनिया की तमाम हस्तियों ने शिरकत की. ऐसे में देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी पति निक जोनस (Nick Jonas) संग इस अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेने पहुंची. प्रियंका और निक की एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी. रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा ने ना केवल अपने लुक के कारण खबरें बनाई बल्कि पति निक जोनस के साथ उनका किस भी काफी चर्चा में बना हुआ है. जी इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका और निक का ये आशिकाना अंदाज तब दिखा जब रेड कारपेट पर मौजूद एंकर ने दोनों एक दूसरे को किस करने को कहा.

दरअसल प्रियंका चोपड़ा जब अपने पति निक जोनस के साथ रेड कारपेट पर ऑफ शोल्डर गाउन पहन वॉक किया तो खबरें बन गई. इस दौरान ये जोड़ी कमाल की खूबसूरत लग रही थी. लेकिन अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें प्रियंका और निक किस करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने ये किस रेड कारपेट पर एंकर बनकर खड़े हॉलीवुड एक्टर्स के कहने पर किया. ऐसे में प्रियंका और निक ने उनकी इस रिक्वेस्ट को स्वीकार किया. जिसके बाद प्रियंका निक के चेहरे से लिप मार्क को हटाती दिखाई दी.

वर्कफ्रंट की बात करे प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द स्काई इज पिंक भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल ना मचा पाई लेकिन क्रिटिक्स ने इस फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए हैं. इसके साथ ही राजकुमार राव के साथ वो द वाईट टाइगर में नजर आएंगी.

Share Now

\