Golden Globes 2020: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग रेड कारपेट पर दिखाया जलवा, पिंक गाउन में लगी बला की खूबसूरत
प्रियंका चोपड़ा पिछले कई सालों से इस नामी अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनती रही हैं. इस बार वो समारोह में अवॉर्ड देती दिखाई देंगी.
दुनिया के नामी अवॉर्ड फंक्शन में से एक गोल्डन ग्लोब (Golden Globes 2020) के इस साल के समारोह की शुरुआत हो चुकी हैं. जहां दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियां इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करती दिखाई दी. ऐसे में हमारी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी इस अवॉर्ड समारोह में अपने जलवे दिखाए हैं. इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शिकरत करती दिखाई दी. रेड कारपेट (Red Carpet) पर दोनों की शानदार एंट्री ने सभी को इम्प्रेस कर दिया. दरअसल इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ऑफ शोल्डर पिंक गाउन पहना. जिसमें प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देखने लायक था. तो वहीं निक जोनस ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था, जिसमें वो बेहद ही शानदार लग रहे थे.
दरअसल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई सालों से इस नामी अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनती रही हैं. इस बार वो समारोह में अवॉर्ड देती दिखाई देंगी. ऐसे में निक और प्रियंका की ये एंट्री सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है. आप भी देखिए प्रियंका अक ये शानदार लुक. यह भी पढ़े: Happy New Year 2020: प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक बॉलीवुड के तमाम सितारों ने इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत
@nickjonas y @priyankachopra en la alfombra roja de los #GoldenGlobes #JonasBrothers #NickJonas #priyankachopra #goldenglobes2020 pic.twitter.com/j0uDN1Nck3
— Jonas Brothers México Oficial (@JonasMxOfficial) January 6, 2020
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने गोल्डन ग्लोब की प्री पार्टी का हिस्सा बनी थी. इस मौके पर भी प्रियंका संग निक जोनस मौजूद रहे हैं. इस दौरान भी दोनों का लुक काफी चर्चा में रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

