बॉलीवुड

Happy New Year 2020: प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक बॉलीवुड के तमाम सितारों ने इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत

बॉलीवुड सितारों ने भी नए साल का स्वागत का बाहें फैलाकर किया. फिर चाहे प्रियंका चोपड़ा हो आलिया भट्ट हर कोई इस मौके को स्पेशल बनाने के लिए पाने स्पेशल के साथ रहा है.

Happy New Year 2020: प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक बॉलीवुड के तमाम सितारों ने इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत
बॉलीवुड सितारों का न्यू ईयर सेलिब्रेशन (Image Credit: Instagram)

साल 2019 खत्म हो चुका है और नया साल 2020 दस्तक दे चुका है. इस खास मौके को और खास बनाने के लिए हर कोई अपने परिवार और नजदीकी के साथ समय बिताता दिखाई दिया. बॉलीवुड सितारों ने भी नए साल का स्वागत का बाहें फैलाकर किया. फिर चाहे प्रियंका चोपड़ा हो आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा हो या करीना कपूर खान हर कोई इस मौके को स्पेशल बनाने के लिए पाने स्पेशल के साथ रहा है. तो चलिए ऐसे में नजर डालते हैं तमाम सितारों पर जिन्होंने नए साल का जश्न दिल खोलकर मनाया.

शादी के बाद पति निक जोनस संग दूसरा न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही प्रियंका चोपड़ा की एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक को किस करती दिखाई दे रही हैं. दोनों के हाथ में शैम्पेन का ग्लास दिखाई दे रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NP LEGACY (@nplegacy1) on

तो वहीं आलिया भट्ट ने भी नए साल का स्वागत अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और खास दोस्त अयान मुखर्जी के साथ किया. रणबीर, आलिया और अयान की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें तीनों बीच समुंद्र में किसी यॉट पर एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

best boys (& good girl) 🌞💜

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on

तो वहीं रानी मुखर्जी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, करिश्मा कपूर जैसे सेलेब्स नए साल के मौके लंदन में साथ टाइम स्पेंड करते दिखाई दिए.

जैकलीन फर्नांडीज भी फैमिली के साथ स्विटजरलैंड की हसीन वादियों में पहुंची. जहां उनकी मुलाकात वरुण और नताशा से हुई.

 

View this post on Instagram

 

First lunch of 2020 with these amazing people!

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी नए साल का जश्न अर्जुन कपूर और अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2020 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).