New Bhojpuri Song 2022: Arvind Akela Kallu ने एक्ट्रेस Komal Singh संग लचकाई कमर, जबरदस्त डांस Video मचा रहा धमाका
भोजपुरी सिनेमा के युवा कलाकारों में से एक अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों इंटरनेट पर काफी छाए रहते हैं.
New Bhojpuri Song 2022 Video: भोजपुरी सिनेमा के युवा कलाकारों में से एक अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों इंटरनेट पर काफी छाए रहते हैं. अपने गानों और फिल्मों में अपने स्वैग से अरविंद ने दर्शकों का भरपूर प्यार पाया. इंटरनेट पर आए दिन उनके फोटोज और म्यूजिक वीडियो लोगों के बीच धमाका करते रहते हैं. इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और ये लोगों के बीच हिट साबित हुआ.
अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने का टाइटल है 'कमरिया' जिसमें अरविंद कोमल सिंह के साथ अपने गजब के सेक्सी अंदाज में रोमांस और डांस करते नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर उनके इस गाने को काफी सारे लोग देख हैं और इसकी चर्चा कर रहे हैं. गाने को यूट्यूब पर अब तक 55 लाख से भी अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं.
देखें अरविंद अकेला कल्लू और कोमल सिंह का ये नया भोजपुरी सॉन्ग:
इंटरनेट पर इस गाने को देखने के बाद लोग न सिर्फ कल्लू के डांस की बल्कि उनकी गायकी की भी प्रशंसा कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि कल्लू भोजपुरी जगत का उभरता हुआ सितारा है और उनके परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

