बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली पर पूछा गया सवाल, तो नेहा कक्कड़ ने कहा- कौन है वो ?
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और हिमांश कोहली (Himansh Kohli) तकरीबन चाल साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते थे.
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और हिमांश कोहली (Himansh Kohli) तकरीबन चाल साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते थे. हाल ही में इंडियन आइडल के एक एपिसोड में भी हिमांश ने अपने प्यार का इजहार किया था. लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. नेहा ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि, "मुझे नहीं पता था कि इस दुनिया में इतने बुरे लोग भी होते हैं. खैर...सब कुछ गवा के होश में अब आ गए तो क्या किया." नेहा की इस स्टोरी को देखकर तो यही लगा कि उनका और हिमांश का ब्रेक अप हो गया है.
हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान जब नेहा से हिमांश के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "कौन हिमांश. मैं हिमांश नाम के किसी भी व्यक्ति को नहीं जानती हूं." इसके बाद जब नेहा से और सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए."
यह भी पढ़ें:- हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ का हुआ बुरा हाल, Instagram पर छलका दर्द
आपको बता दें कि हाल ही में इंडियन आइडल (Indian Idol) के एक एपिसोड के दौरान एक इमोशनल सॉन्ग सुनकर नेहा की आंखों में आंसू आ गए थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि, "मुझे पता है कि अब सब लोग इसी के बारे में बातचीत करेंगे. लोग मुझे जज भी करेंगे.पता नहीं लोग क्या बोलेंगे. वे ऐसी चीजें कहेंगे जो मैंने नहीं की हैं मगर कोई नहीं. मुझे आदत हो गई है सब सुनने की...सब सहने की."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2018 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

