बॉलीवुड

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ का हुआ बुरा हाल, Instagram पर छलका दर्द

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ ये बातें शेयर की है

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ का हुआ बुरा हाल, Instagram पर छलका दर्द
नेहा कक्कड़ (Photo Credits: Instagram)

एक तरफ जहां बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में शादी का माहौल था वहीं फैंस इस बात से दुखी हैं कि सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हिमांश कोहली (Himansh Kohli) के साथ ब्रेकअप हो गया. नेहा और हिमांश की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. हाल ही में जब 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) के सेट पर हिमांश ने नेहा को सरप्राइज किया तो उनकी शादी की चर्चा भी होने लगी. लेकिन इसी कारण इनके बीच विवाद हो गया जिसके चलते इन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया.

अब ब्रेकअप के बाद नेहा बेहद दुखी हैं. उन्होंने हिमांश से अलग होने के अपने दुख को अपने इंस्टाग्राम के जरिए व्यक्त किया है. नेहा ने अपनी हालिया इंस्टा स्टोरी में लिखा, "मुझे नहीं पता था इस दुनिया में इतने बुरे लोग भी होते हैं. खैर...सब कुछ गवा के होश में अब आ गए तो क्या किया."

नेहा कक्कड़ की इंस्टा स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

इसके बाद नेहा ने लिखा, "मैं जानती हूं सब लोग इस बारे में बात करेंगे और मुझे जज करेंगे. पता नहीं लोग क्या बोलेंगे. शायद लोग मुझे लेकर वो बातें भी बोले जो मैंने की है नहीं है. लेकिन कोई नहीं..मुझे आदत हो गई है ये सब सुनने की...सब सहने की. मैंने अपना सब कुछ बदल दिया, और मुझे बदले में मिला. बता भी नहीं सकती क्या मिला."

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली (Photo Credits: Instagram)
नेहा कक्कड़ की इंस्टा स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

अंत में नेहा ने लिखा, "पता है हम सेलिब्रिटीज की दी लाइफ होती है. एक पर्सनल और एक प्रोफेशनल. पर्सनल लाइफ में जितनी भी खराब चल रही है. प्रोफेशनल लाइफ में आप हमेशा हमें हंसते हुए देखेंगे."

नेहा कक्कड़ की इंस्टा स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

नेहा ने इन पोस्ट्स से ही पता चलता है कि वो हिमांश से लगा होकर टूट चुकी हैं और उनकी बातों में उनका दर्द भी साफतौर पर झलकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2018 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).